छठ घाट पर व्रती सुलेखा देवी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर निजी क्लीनिक में कराया गया इलाज

नारायणपुर के बलहा गांव के सामने गंगा की उपधारा में पूजा के दौरान हुई परेशानी, अब हालत में सुधार

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 532

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव के सामने गंगा की उपधारा में सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान एक महिला व्रती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद घाट पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है।

महिला की पहचान नाथनगर के राघोपुर गांव निवासी सुलेखा देवी के रूप में हुई है। उनके पति का नाम शंकर पंडित है। सोमवार सुबह छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु गंगा की उपधारा स्थित घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान सुलेखा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगे।

परिजन गुड्डू पंडित ने बताया कि सुलेखा देवी का ब्लड प्रेशर कम हो गया था, जिसके कारण उन्हें चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्हें तत्काल निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है।

घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने भी महिला की मदद की। समय पर इलाज मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *