खरीक के बबलू पंडित पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर, 50 लाख तक का सफर किया तय

अमिताभ बच्चन के सामने दिए सवालों के जवाब, एक करोड़ जीतने का था लक्ष्य; पत्नी प्रीति की आंखों में छलके खुशी के आंसू

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 535

नवगछिया। खरीक बाजार के वार्ड नंबर 09 निवासी बबलू पंडित ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की हॉट सीट पर पहुंचकर इलाके का नाम रोशन किया है। उन्होंने शो के दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने सवालों के जवाब दिए और 50 लाख रुपये तक का सफर तय किया। बबलू का लक्ष्य एक करोड़ रुपये की धनराशि जीतने का था।

शो के दौरान बबलू पंडित काफी भावुक नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी प्रीति भी इस उपलब्धि को देखकर भावुक हो गईं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।

करीब 40 वर्षीय बबलू पंडित कमलेश्वरी पंडित (दरोगा जी) और उर्मिला देवी के पुत्र हैं। वह भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में वरिष्ठ सचिवालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग नई दिल्ली में है।

बबलू पंडित के केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचने की खबर मिलते ही खरीक बाजार सहित आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उनकी इस सफलता के साथ वर्ष 2018 के विश्व खेल से जुड़े उनके अनुभवों की भी चर्चा हो रही है।

नवगछिया क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के एक युवा ने देश के लोकप्रिय टीवी शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र को पहचान दिलाई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *