नवगछिया। भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत उस्मानपुर गांव में छठ मेले के समापन के बाद छठी मैया की प्रतिमा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से छठी मैया को विदाई दी। विसर्जन के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 541

श्रद्धालुओं ने छठी मैया के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया। इस अवसर पर लोगों ने गांव की सुख-समृद्धि, परिवारों की खुशहाली और पूरे इलाके में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में काफी भावुकता देखी गई।

ग्रामीणों ने धार्मिक आयोजन के दौरान साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा। विसर्जन के बाद आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया। श्रद्धा, आस्था और उत्साह के बीच छठ मेले का समापन हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *