एनएच-31 पर हाइड्रा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन खाई में पलटे, चालक गंभीर

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित बगड़ी चौक के पास गुरुवार की देर रात एक पेट्रोल पंप के समीप हाइड्रा और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 541

घटना की सूचना मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष मो. अजहर अमीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

हाइड्रा चालक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज निवासी अनुज यादव (45) के रूप में हुई है। वहीं, ट्रक चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *