चार महीने बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां, देवोत्थान एकादशी से शुरू होंगे शादी-विवाह के शुभ कार्य

नवगछिया/भागलपुर। चार महीने से बंद पड़े शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्य अब फिर शुरू होने जा रहे हैं। शुक्रवार, 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ ही चातुर्मास समाप्त होगा और भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने की मान्यता के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इसे लेकर भागलपुर सहित नवगछिया के लोगों में भी उत्साह है। शादी-विवाह की तैयारियां तेज होने लगी हैं और बाजारों में खरीदारी का माहौल बनने लगा है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 541

देवोत्थान एकादशी से शुरू होंगे विवाह और शुभ कार्य

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठान या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा में जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। इसी अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। चातुर्मास में विवाह सहित कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। भगवान विष्णु के जागने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन तुलसी विवाह का भी विशेष महत्व है।

गृहस्थों का व्रत 20 को, वैष्णव परंपरा में 21 नवंबर

पंडित आनंद मिश्रा के अनुसार गृहस्थ परंपरा में देवोत्थान एकादशी का व्रत शुक्रवार, 20 नवंबर को रखा जाएगा। वहीं, वैष्णव परंपरा में कई स्थानों पर यह व्रत शनिवार, 21 नवंबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समाप्त होगी।

व्रत का पारण 21 नवंबर को निर्धारित मुहूर्त में किया जाएगा। कुछ पंचांगों में सुबह 6:49 बजे से 8:56 बजे तक पारण का समय बताया गया है।

नवंबर-दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

पंचांग गणना के अनुसार नवंबर और दिसंबर में विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं।

  • नवंबर 2026: 21, 24, 25 और 26 नवंबर।

  • दिसंबर 2026: 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर।

16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू होगा, जो 15 जनवरी 2027 तक रहेगा। इस दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *