नारायणपुर – प्रखंड के आशाटोल महवागढ व नगरपारा वैष्णवी दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के प्रथम दिन बुधवार को महिला पुरूषों की भीड़ पूजा अर्चना को लेकर उमड़ी रही आयोजन समिति के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि बैरिष्टर सिंह ने बताया कि पाँच व छ: अप्रैल को  चैती दुर्गा मेला  के उपलक्ष्य में  जागरण कार्यक्रम होगा.

नवरात्रि शुरू होते ही पूरे प्रखंड का माहौल भक्ति मय हो गया. नगरपारा मंदिर व महवागढ आशाटोल दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर खगड़िया  व मधेपुरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के  गांव  सहित आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी. नवरात्रि को लेकर बुढानाथ मंदिर के पंडित शंभू बाबा सहित अन्य मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *