नवगछिया और नारायणपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, एक की नहीं हुई पहचान
नवगछिया। नवगछिया और नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। नारायणपुर में मृत युवक की पहचान चौहद्दी गांव निवासी राजकुमार दास (24), पिता स्वर्गीय धनी दास के रूप में हुई है। वहीं, नवगछिया स्टेशन के पास हादसे में मारे गए युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने पर रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार दास का शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, अज्ञात युवक के शव को पहचान के लिए जीआरपी थाना में रखा गया है।
जीआरपी पुलिस अज्ञात युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है। नारायणपुर में हुई घटना के संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


