नवगछिया: पोलियो की खुराक पिलाने के आधे घंटे बाद पांच वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मचा हड़कंप

नवगछिया। जपतेली गांव में मंगलवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत खुराक पिलाने के करीब आधे घंटे बाद पांच वर्षीय बच्चे आनंद कुमार की मौत हो गई। वह कमलेश मंडल का पुत्र था। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बच्चे की मौत के बाद पोलियो की खुराक को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

जानकारी के अनुसार, गांव में एक ही वॉयल से कुल 12 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई थी। इनमें आनंद कुमार की मौत हो गई, जबकि बाकी 11 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इस संबंध में पीएचसी प्रभारी डॉ. बी. दास ने बताया कि पल्स पोलियो की खुराक पूरी तरह सुरक्षित है। जपतेली गांव में एक ही वॉयल से 12 बच्चों को खुराक दी गई थी, जिनमें 11 बच्चे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि मृत बच्चा पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित था। परिजनों ने भी बच्चे के पहले से बीमार होने की बात स्वीकार की है। हालांकि, परिजनों ने टीकाकरण से पहले स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

पीएचसी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पोलियो की खुराक पिलाने और बच्चे की मौत के बीच चिकित्सकीय संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *