बिहपुर में अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी पिंटू कुमार मंडल गिरफ्तार
बिहपुर। बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस ने बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपित युवक पिंटू कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ बिहपुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिंटू कुमार मंडल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

