नवगछिया में युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद, 5 हजार रुपये जुर्माना

नवगछिया। युवक की हत्या के मामले में अदालत ने शुक्रवार को दोषी मुकेश दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी की अदालत ने दोषी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

सजा के बिंदु पर अपर लोक अभियोजक देवेंद्र सिंह ने बहस की। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त 2010 को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी सोबिन दास, पिता चंद्रदेव दास की बिजली बहियार में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने गांव के ही मुकेश दास सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले में डॉक्टर, अनुसंधानकर्ता समेत आठ गवाहों ने अदालत में गवाही दी। गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने मुकेश दास को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

शादी में विवाद के बाद उपजी थी दुश्मनी

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 28 जुलाई 2010 को मुकेश दास की भतीजी की शादी थी। शादी में शामिल होने गई सोबिन दास की मां को डायन कहकर भगा दिया गया था। इसके बाद सोबिन दास को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था।

इस हत्याकांड में शामिल भद्दा दास, मंगल दास और मनोज दास को अदालत ने 13 अप्रैल 2015 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। फरार मुकेश दास बाद में अपने घर आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *