नवगछिया में गांजा तस्करी का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार; 12 किलो गांजा बरामद

नवगछिया। नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर डीआईयू टीम और नवगछिया थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बैग से 12 किलो 173 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार के मुताबिक, महिला और उसका एक साथी भागलपुर से गांजा लेकर टेंपो से नवगछिया जा रहे थे। जीरोमाइल चौक पर पुलिस ने टेंपो रोककर तलाशी ली। इस दौरान दोनों बैग में गांजा मिला। पुलिस ने महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

सड़क किनारे खड़ा कथित सरगना भी गिरफ्तार

पुलिस ने गांजा तस्करी के कथित सरगना इंद्रदेव को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह सड़क किनारे खड़ा होकर गिरफ्तारी की कार्रवाई देख रहा था। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की।

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा से भरा बैग उन्हें जगतपुर मुर्गी फार्म के पास इंद्रदेव ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *