नवगछिया : कलश स्थापन के बाद बुधवार की सुबह से वासंती नवरात्रा के पहले दिन विधि -विधान से माँ दुर्गी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा विधि विधान से विद्वान पंडितों द्वारा किया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
देवी दुर्गा नौका पर आई हैं और हाथी पर वापस जाएँगी. नौका पर आगमन जहाँ सर्वसिद्धिकारक है तो हाथी पर विदाई मानसून में अच्छी बारिश का द्योतक है. चैती दुर्गा स्थान में मूर्त्ति स्थापित कर वासंती नवरात्रा के मौके पर देवी दुर्गा की पूजा की जा रही है. चारो ओर दुर्गाशप्तसती के श्लोकों से भक्ति का माहौल बन गया है. दूसरी ओर भारतीय नववर्ष व हिन्दी नववर्ष मनाये जाने व नववर्ष मंगलमय लिखे भगवा झंडे से गाँव की गलियों में नववर्ष होने का आगाज कराया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

