नवगछिया : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2074 को कटरिया, ग्राम सधुआ, दुर्गा मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2074 विशेष शाखा लगाकर इसे मनाया गया.
Total Downloads: 72
इस अवसर पर पूर्व मुखिया रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज हम अपनी संस्कृति भूल रहे है. इसे जीवंत रखने के लिए आज का दिन सभी को यद् रखनी चाहिए. स्वयंसेवक राजकिशोर आर्य ने स्वामी विवेकानंद के शब्दों को याद कर कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय सभ्यता संस्कृति को जानना है. हिन्दू सभ्यता एवम संस्कृति को जाने, स्वयंसेवक चन्द्रगुप्त कुमार (रेलवे कर्मचारी) ने कहा आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. आज के दिन हमारी हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत की शुरुआत राजा विक्रमादित्य द्वारा शुरू किया गया था. तब से हम हिन्दू इसे मनाते आ रहे है, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में कहा की इसका उद्देश्य विश्व में भारतीय संस्कृति को फैलाना है, एवम शांति एवम शक्ति प्रदान करना है, स्वयंसेवक विभाष चंद्र विभूति जी ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि आज ही के दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था, साथ ही आयरलैंड में धूम्रपान निषेध के लिए आज ही का दिन चुना गया था, स्वयं सेवक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने देश के सभी युवाओं से भारतीय सभ्यता एवम संस्कृति की रक्षा की अपील की. इस अवसर पर अनुपम भारती, अश्विनी कुमार, इंद्र देवपाल एवम अन्य युवा तथा बल स्वयंसेवक उपस्थित थे.
