अररिया जिले में कस्टम की टीम ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जोगबनी से दिल्ली जा रही सिमांचल एक्सप्रेस ट्रेन मे छापेमारी कर जेनरल बोगी से एक करोड़ मूल्य का हेरोइन जब्त किया है। जब्त दोनों पैकेट हेरोइन टाइगर ब्रांड की है और मेड इन चाइना है। कस्टम की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हेरोईन बरामद की है।

फारबिसगंज कस्टम की टीम ने जोगबनी से आनंद विहार दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में छापेमारी की। इस दौरान ट्रेन से टीम ने 2 पौंड हेरोईन जब्त किया। हेरोईन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रूपये बतायी जा रही है।

सीमांचल एक्सप्रेस के जेनरल बोगी से हेरोईन मिलने ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी डिलवरी कहीं और करनी थी। इस बरामदगी में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अररिया का इलाका नेपाल से सटा है और इस इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी ट्रेन के जरिए होती ही रहती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *