कुर्सेला : थाना क्षेत्र के अयोध्या गंज बाजार जमाइ टोला से गुरूवार को दिन थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर 30 लाख 74 हजार नकली नोट बरामद किए ।

आरक्षी अधीक्षक डा सिद्धार्थ मोहन जैन ने बताया कि कुरसेला मे अवैध नोट का कारोबार चलता है । इसकी जानकारी मिलने के कुरसेला पुलिस को सक्रिय कर इसके खिलाफ मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया । इसी के तहत जमाई टोला के उदित कुमार मंडल के घर से नकली नोट बरामद किया गया है । उदित मंडल फरार हो गया । पत्नी प्रियंका प्रिया से पुलिस पूछताछ की । एस पी ने बताया कि स्टेट बैंक से जांच से पता चला कि नकली है । जांच के लिए आर बी आई भेजा जाएगा । बता दे कि पुलिस कुर्सेला  मे नोट के अवैध कारोबार को लेकर अभियान जोड़ो पर है

सभागार- विकाश

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *