नवगछिया  : बिहार राज्य आगंनबारी कर्मचारी संघ ने नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के सामने में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया. आगंनबारी सेविका सहायिका का कहना है.

कि राज्य के सभी आगंनबारी सेविका सहायिका कर्मचारी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे, अगर जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता है. तब तक 18 हजार रूपये का न्यूनतम मानदेय देने , व गोवा सरकार की भांती अतिरिक्त प्रोत्साहन राशी देने का मांग को लेकर बिहार राज्य आगंनबारी कर्मचारी संघ के महासचिव कुमार बिन्देश्वर सिंह व चन्द्रावती देवी अध्यक्ष के तत्वावधान में अगामी 24 मार्च 2017 से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का आवाहन किया गया है. जो कि उक्त सभी आगंनबारी केन्द्रों पर ताला बंद रखने का भी बात कहा गया है. और 27 मार्च से 31 मार्च तक सभी प्रखंडो के परियोजना कार्यालय के सामने में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. एंव 10 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा. अध्यक्ष चन्द्रावती ने कहा कि 12 सूत्री मागों को लेकर बिहार विधानसभा के सामने में 20 से 25 फरवरी तक हमलोगों का धरना प्रदर्शन हो चुका है. अब हम लोग सिर्फ जेल भरो आंदोलन करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *