नवगछिया : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ आज से नहाय-खाय के साथ ही शुरू हो गया. आज नहाय-खाय कर व्रती चार दिवसीय व्रत का संकल्प लेंगे. इसके साथ ही कल खरना होगा जिसमे व्रती पुरे दिन निराहार रहने के बाद शाम को खीर व रोटी का भोग लगा कर खरना का अनुष्ठान पूरा करेंगे. इसके बाद बहुत ही कठिन 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा.
रविवार को सुबह में व्रती पवित्र ढंग से प्रसाद बनाएंगी उसके बाद शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित किया जायेगा. उसके बाद सोमबार सुबह व्रती के द्वारा उगते सूर्य को अर्घ अर्पित किया जाएगा और उसके बाद यह लोग आस्था का महापर्व का समापन हो जाएगा. इस दौरान व्रती अर्घ देने गंगा घाट जाएंगी इसलिए निगम प्रशासन ने गंगा के 11 घाटों पर छठ पूजा की व्यवस्था की है.
छठ पूजा विवरण:-
31 मार्च – नहाय-खाय
1 अप्रैल – खरना
2 अप्रैल – सायंकालीन अघ्र्य
3 अप्रैल – दूसरा अर्घ्य, पारण


