नवगछिया : स्मृति, ( सूत्र ) गोपालपुर के कमलाकुन्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय के प्राचार्य शभ्भू मंडल को स्कूल परिसर में घुसकर आपराधियों ने गोलियों से भूना दिया |

दो गोलियां मारी गयी है। एक गोली आरपार कर गयी थी, जानकारी के मुताबिक आनन् पानंन में उन्हे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर गम्भीर हालत होने से  भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया लेकिन स्थिति बहुत नाजुक होने के कारण डॉक्टर असफल रहे और उनकी मृत्यु हो गयी परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है । पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है सूत्रों के मुताबिक आपसी विवाद में गोली मारने की बात कही जा रही शिक्षक कमलाकुंड का रहने वाला है। सूत्रों में मुताबिक शम्भू ने मरने से पहले बताया कि उसने एक जमीन बेचीं थी।
उसी के बदले बदमाश उससे रंगदारी मांग रहे थे। शंभु ने सचिन यादव, सचिन की मां, मुन्ना विश्कर्मा पर गोली मारने का आरोप लगाया है ।
सभी बाबु टोला, कमला कुंड के रहने वाले हैं। शम्भू हाजरी बनाने के लिए स्कूल गया हुआ था। तभी सचिन की माँ ने उसे पीछे से पकड़ा और मुन्ना और सचिन ने गोली मार दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *