नारायणपुर – जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगातार शरारती व बाहरी असमाजिक तत्वों द्वारा हस्तक्षेप एवं मनमानी से छात्र छात्रा में आक्रोश है.

महाविद्यालय खेल विभाग से जुड़े काॅलेज कर्मी डा. राजीव कुमार बताया कि जब हमलोग काॅलेज कमॆचारी के साथ शरारती लोगों से बात की तो हमलोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया.इसकी लिखित शिकायत जब  प्राचार्य से की गयी तो प्राचार्य ने इसपर कोई कायॆवाई नहीं की, अंततः तंग होकर डा.राजीव ने खेल विभाग पद से त्याग पत्र प्राचार्य को सौपा. जिसे लेने से उन्होंने मना कर दिया. डा. राजीव का कहना है कि कार्यालय कार्य में बाहरी असमाजिक तत्व बेवजह बाधा डालते है, जो छात्र काॅलेज से निकल चुके हैं प्रतिदिन काॅलेज में जमावड़ा लगाते हैं और छिटाकशी करते हैं.कई युवक सोशल मीडिया का  पत्रकार बता काॅलेज में जमे रहते हैं कमॆचारी संघ प्राचार्य से बात कर  असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है साथ ही  शरारती तत्व बिना कार्य का  महाविद्यालय परिसर घूमते रहते है, इस शिकायत पर भी प्राचार्य ने कोई एक्शन नहीं लिया, जिससे उन दहशतगर्दियों का लगातार मनोबल बढ़ा हुआ है, इससे शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकुल असर पड़ रहा है. वहीं प्राचार्य डॉ विभांशु मंडल ने बताया हिन्दी नववर्ष के मौके पर अभाविप छात्र कायॆकर्ता के साथ  महाविद्यालय परिसर के दिवाल पर स्लोगन लिखने पर कमॆचारी और अभाविप कायॆकर्ता के बीच नोकझोक हो गई थी जिसे बुलाकर  डांटा गया और काॅलेज कर्मी से छात्र  ने माफी मांगी. शिक्षण संस्थान में  छोटी छोटी बातों को तुल न देकर  सामंजस्य स्थापित कर काम करना चाहिए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *