उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से अवैध बूचड़खानों पर गाज गिर रही है ठीक वैसे ही बिहार में भी ऐक्शन हुआ है। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोहतास जिले के 7 अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 400
बताया जा रहा है कि जिन बूचड़खानों पर कार्रवाई हुई है, उनके लाइसेंस 31 मार्च तक रिन्यू नहीं कराया गया था। ये बूचड़खाने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में हैं।
पटना हाईकोर्ट ने 6 सप्ताह के अंदर रोहतास जिले के सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दिया था।
गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार से अवैध बूचड़खानों को बंद करने की मांग की थी। साथ ही कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सड़क से विधानसभा तक आंदोलन होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
