नवगछिया: दुर्गा पूजा समिति की ओर चल रहे दुर्गा पूजन महोत्सव में रविवार को बेल निमंत्रण दिया गया।

समिति के पंडित अजीत बाबा ने बताया कि नवगछिया में बेल (बिल्व पत्र) के पेड़ को दुर्गा पूजा के लिए विशेष पाठ पूजा के साथ मुख्य यजमान कारू राय के द्वारा निमंत्रण दिया गया। प्रार्थना की गई कि माता की पूजा अर्चना निर्विघ्न रूप से पूरी हो। इस पूजा अर्चना में बेल के एक फल पर लाल कपड़ा भी बांधा गया। इस फल को सोमवार को माता की विशेष पूजा अर्चना के लिए पूजा स्थल पर लाया जाएगा। सोमवार को सप्तमी पूजन में माता का सिंगार होगा। प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रात में देवीजागरण का कार्यक्रम भी होगा। मौके पर गोपाल भारती, चंद्रगुप्त साह, धुव गुप्ता, अशोक सिंह, संजीव भगत, सुशील सुधाकर के अलावे काफी संख्या में लोग मौजूद थे


