छः किलोमीटर तक निकाली जाएगी कलश यात्रा, 1200 कन्याएं होंगे शामिल

नवगछिया  : रंगरा के बिषहरी स्थान परिसर में सोमवार से अथ श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सोमवार की सुबह कुंवारी कन्याओं और महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा परम पूज्य स्वामी परमहंस आगमानंद  जी महाराज के सानिध्य में निकाली जाएगी.

जानकारी देते हुए शिव शक्ति योग पीठ के अध्यक्ष अनिमेष सिंह ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन 3 दिनों का होगा. सोमवार को ही विषहरी स्थान से कलश यात्रा निकालकर डुमरिया घाट तक जाएगी फिर विषहरी स्थान के पास वापस आकर कलश यात्रा संपन्न होना है. अनिमेष सिंह ने कहा कि कल शाम में स्वामी आगमानंद का प्रवचन आयोजित किया जाएगा किया जायेगा. 04 अप्रैल को दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जबकि 5 अप्रैल को परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज का जन्मदिन है. बाबा के भक्तों ने निर्णय लिया है कि बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से रंगरा में मनाया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *