गोपालपुर : मृतक शिक्षक शंभू मंडल की पत्नी किरण देवी के फर्द बयान पर बरारी थाना में मदन यादव ,सुनीता देवी ,सचिन यादव ,सुनील यादव व डिमाहा के दिलखुश यादव पर मामला दर्ज करने की जानकारी मिली है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 117
लेकिन शिक्षक की हत्या के छत्तीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. दूसरी ओर शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि अबतक हत्यारे की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं किया गया है. जिस कारण सोमवार से गोपालपुर प्रखंड के सभी विद्याल़य अनिश्चित काल तक बंद रहेंगे. वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश गोपालपुर के थानाध्यक्ष को दिया गया है. जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

