नवगछिया: नवगछिया के मख्खतकिया स्थित अपने जमीन पर गेहूॅ की फसल कटवा रहे गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी किसान प्रमोद दास, सुबोध दास व गणेश दास काे अपराधियेा द्वारा जम कर खेत में पिटाई कर दी यही नही दहशत फैलाने के लिये कई राउड हवाई फाईरिग भी की गई.
Total Downloads: 407
अपराधियेा द्वारा हवाई फाईरिग करने के बाद मौके पर जान बचा कर किसान भागने में सफल रहे मगर मौके पर मौजूद किसान प्रमोद दास को अपराधियेा ने बेरहमी से पीटा वही मौके पर मौजूद बादल मंडल की पत्नी ने कचिया से नाक व सिर में मार कर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर खेत में पहुचे लोगेा ने प्रमोद को उठा कर निजी अस्पताल में इलाज करवाया किसान प्रमोद दास ने बताया की दिन में करीब 9 बजे से खेत में लगे गेहूॅ की फसल को कटवा रहे थे तभी गजाधर मंडल, दिगन मंडल, रंजन मंडल, गोपाली मंडल, बादल मंडल व चानो मंडल एवं कुछ महिला जबरन खेत में खुस कर फसल काटने से मना करने लगा इसके बाद मारपीट करने लगा प्रमोद ने बताया की वर्ष 1940 ई में उनके दादा स्व शुखदेव दास ने लक्ष्मीनाराण मडवाडी से तीन बिघा 4 कटठा 17 धुर जमीन खरीद किया था. जिसके बाद से अभी तक उसी के दादा के नाम से लगान रशिद कटाया जा रहा है . इसके बावजूद अभियुक्त जमीन पर अवैध कब्जा जमाना चाहते है. जिसको लेकर आय दिन धमकी देते रहते है .वही दूसरे पक्ष ने भी मंगलवार को डीएसपी को आवेदन देकर गणेश दास, प्रमोद दाव सुबोध दास के खिलाफ आवेदन देकर मारपीट करने व जबरन फसल काटने का आवेदन दिया है. नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधाशु ने कहा की आवेदन पूर्व में गणेश दास के द्वारा दिया गया था दोनो पक्षो के कागजात की जांच कर कारवाई की जायेगी.
