नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर पिता पुत्र के आपस में मारपीट हो गई। मारपीट के क्रम में पुत्र ने पिता को सिर पर दबीया से वार कर घायल कर दिया. घटना के बाद घायल व्यक्ति को पड़ोस के लोगों ने उठाकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां प घायल का इलाज किया गया.
Total Downloads: 407
इस मामले में जमुनिया निवासी विभाकर सिंह ने अपने दो पुत्रों और एक पुत्र वधू के ऊपर मारपीट करने को लेकर परवत्ता थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. परबत्ता थाने में अपने दिया आवेदन में विभाकर सिंह ने बताया है कि मेरे दो पुत्र बंटू सिंह, देवराज सिंह एवं बड़ी पुत्रवधू खुशी देवी आपस में घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे थे. झगड़ा के क्रम में वे लोग आपस में उलझ गए. इसी दौरान जब मैं उन लोगों को छुराने के लिए गया तो मेरे छोटे पुत्र देवराज ने मेरे सर के ऊपर पीछे से दबीया से वार कर दिया. जिससे कि मैं बुरी तरह जख्मी हो कर वहीं गिर पड़ा. इसके बाद लोगों ने उठाकर मुझे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद परवत्ता पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
