नवगछिया : प्रखंड के किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में कृषक सूचना सलाहकार समिति का अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया. जिसमें की 4 कैंडिडेट ने अपनी दावेदारी दी.
चुनाव के बाद मिंटू देवी विजय घोषित की गयी. मिंटू देवी को कुल मत 6 मिले वही तीन और कैंडिडेट मोहम्मद इरफान को एक वोट, विमला देवी को एक वोट, अनिल कुमार को एक वोट प्राप्त हुआ. इस अवसर पर सुबोध कुमार पंडित, दीपक कुमार सिंह, समर दीप कुमार, किसान सलाहकार गौतम कुमार, बिंदेश्वरी कुमार, बालमुकुंद कुमार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हितेश चंद्र, सिम्मी, कृषि केंद्र के प्रशांत कुमार थे.

