नारायणपुर: पुष्पराज कुमार @ प्रखंड के आवासीय कस्तूरबा विद्यालय मनोहरपुर में शोध करने के लिए डेनमार्क की सिगने पहुंची।

उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों के बौद्धिक विकास सहित यातायात, ग्रामीण विकास, पढ़ाई की नई तकनीक के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पर करना है।
वही विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि वे अच्छे अंकों से पास होकर आगे इंजीनियर, डॉक्टर, प्रोफेसर बनना चाहती हैं। गोइंग टू स्कूल के एफसी साजिया प्रशिक्षक प्रीतम कुमारी ने बताया कि डेनमार्क के राजधानी से आयी युवती सिंगने भागलपुर में 31 अप्रैल तक रहेंगी।
सिंगने ने बताया कि यहां के लोग खुले दिल के इंसान हैं। मेहमान का सम्मान के साथ वे आदर करते हैं। उन्होंने ने बच्चों को मन से पढ़ाई कर देश का नाम रौशन करने को कहा। मौके पर शिक्षिका सुशीला कुमारी, प्रीति कुमारी, वार्डन रचना कुमारी, अनुज कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।


