नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी किसान दिनेश मंडल ने उपमुखिया पति राजकुमार चौधरी पर एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर खेत में लगी 14 कट्ठा गेहूं की तैयार फसल लुटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.
पीड़ित किसान ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर फसल तैयार कर ट्रेक्टर का इंतजार घर ले जाने के लिए कर रहे थे कि हथियार से लैस उपमुखिया पति राजकुमार चौधरी, बबलू चौधरी, फुदो चौधरी सहित अन्य दो अज्ञात अपराधियों के साथ खलिहान से फसल लूट लिया एवं जल्द से जल्द रंगदारी की राशि देने की बात कही अन्यथा गोली मारने की धमकी दी है. जिसको लेकर पुरे परिवार दहशत में है. वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि मामले की जांच कर कायॆवाई की जाएगी.

