खरीक : उदयपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दियारा के पास लगी आग में करीब 20 एकड़ में गेहूं की तैयार खड़ी फसल के राख हो जाने की सूचना है. आग लगने का कारण पास ही लगाए गए घूर से भरकी चिंगारी बताई जा रही है.
Total Downloads: 407
आग लगते ही ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दिया लेकिन रास्ता नहीं रहने के कारण दमकल स्थल तक नहीं पहुंच पाया. ग्रामीण स्तर से ही आग पर करीब 2 घंटे बाद काबू पाया गया तब तक 20 एकड़ में लगी गेहूं की तैयार खड़ी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई. आग पर काबू करने के प्रयास में कुछ ग्रामीण आंशिक रूप से घायल भी हैं. जनप्रतिनिधियों के अस्तर से मामले की सूचना प्रशासनिक पदाधिकारियों, खरीक और बिहपुर थाने को दी गई है. पीड़ित किसानों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है.
