बांका के बैजनी गांव स्थित आरोपी के ससुराल से किया गिरफ्तार

नवगछिया इन्स्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में की गयी छापेमारी

नवगछिया : नवगछिया के राजद नेता बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड के नामजद आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के बालो सिंह उर्फ बालकेश्वर सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया पुलिस ने बांका जिले के बैजानी गांव से रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया.

मालूम हो कि गिरफ्तार नामजद आरोपी बालो सिंह उर्फ  बालकेश्वर सिंह विनोद यादव हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपी फरार चल रहे पूर्व प्रमुख मंटू सिंह के भाई हैं. बालो सिंह को पूर्व प्रमुख का दाहिना हाथ मना जाता है. वह पूर्व प्रमुख के अंगरक्षक का भी काम खुद ही संभालता था. नवगछिया पुलिस के अनुसार नामजद आरोपी बालो सिंह बांका जिले के बैजानी गांव में अपने ससुराल में छुप कर रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही बालेश्वर भागने लगा लेकिन चारो तरफ से घिर चुके बालो को पुलिस ने धर दबोचा. मालूम हो कि विनोद यादव हत्याकांड में पुलिस ने अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि मुख्य आरोपी पकड़ा निवासी पूर्व प्रमुख मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू प्रमुख और रंगरा के भवानीपुर निवासी कुमोदी यादव, पकड़ा के हो कमांडो राय व अन्य भी फरार चल रहे हैं.  हालांकि पुलिस स्तर से फरार चल रहे आरोपियों  के घरों की पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है. सूत्र बताते हैं कि मंटू प्रमुख भी बांका में ही छुपा हुआ था लेकिन किसी कारण वाश उसने अपना ठीकाना दो दिन पहले ही बदल लिया. वरीय पदाधिकारियों ने बालो से सघन पूछ ताछ की है. जिसमें बालो ने पुलिस को कई भेद बताए. पुलिस ने बालो के निशानदेही पर छापेमारी भी की है लेकिन सफलता नहीं मिली. पूछ ताछ के बाद बालो को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस छापेमारी में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, सअनि दुर्गा दत्त पांडे, सअनि मंजर अहमद खान के अलावा टाइगर मोबाइल एवं बीएमपी सशस्त्र बल के जवान मुख्य रुप से शामिल थे.

20 अगस्त को कर दी गई थी विनोद यादव की हत्या

नवगछिया के बाहुबली राजद नेता विनोद यादव की हत्या पिछले वर्ष 20 अगस्त को अपराधियों ने उनके गांव रसलपुर में हमला बोलकर कर दिया था. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शातिर पुरुषोत्तम यादव उर्फ छोटूआ व रंगरा के साधोपुर निवासी वह प्रमुख पति अरविंद यादव समेत दस आरोपी अब तक सलाखों के पीछे जा चुके हैं. कांड में भवानीपुर कुमोदी यादव व पकड़ा निवासी मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू प्रमुख पुलिस के टॉप टारगेट पर है. दोनों आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की कार्यवाई की जा चुकी है. नवगछिया के थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि जल्द ही इस हत्याकांड में फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *