नवगछिया : नवगछिया राजकीय रेल थाना क्षेत्र के सेमापुर और कटिहार रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात रेलगाड़ी से गिरकर 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मृतक की वेष वूषा से वह भिखाड़ी लगता है. मृतक एक गहरे क्रीम रंग का शर्ट पहना है और उसके पास एक मैला सा चादर भी है. पुलिस ने कहा कि मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. आस पास के थानों में वायरलेस किया गया है और फ़िलहाल शव को सुरक्षित रखा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *