खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में सहजन पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने की सूचना है. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. लेकिन परंपरागत हथियार के साथ मारपीट में दोनों पक्षों के गवास्कर मंडल, सुभाष मंडल व अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये है. पुलिस के समक्ष गवास्कर मंडल ने एक थ्रीनट और एक जिंदा कारतूस यह कह कर सुर्पुद किया है कि उक्त हथियार सुभाष मंडल है.

पुलिस अभिरक्षा में सुभाष और गवास्कर का प्राथमिक इलाज खरीक पीएचसी में कराया गया जहां से दोनों को जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज भागलपुर में चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत खतरे से बाहर थी.

दोनों ने खरीक थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

गवास्कर मंडल द्वारा खरीक थाने में दिये आवेदन में सुभाष मंडल, चंद्रदेव मंडल, साजन मंडल और कर्मवीर मंडल को नामजद किया है. गवास्कर का कहना है कि आरोपी पक्षों द्वारा उसके दरवाजा के ओर जाने वाले रास्ते पर सहजन का पेड़ लगाया जा रहा था. जब विरोध किया तो उसकी जबरदस्त पिटाई पहले गढ़ासा, लाठी और पिस्तौल के बट से की गयी. जान मारने की नियम से गोली भी चलायी जो  नहीं लगी. इसके बाद सभी उन लोगों को मिल कर पीट ही रहे थे कि मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गये. यह देख कर सुभाष मंडल व अन्य आरोपी मौके पर ही पिस्तौल और कारतूस छोड़ कर भाग गये. पिस्तौल और कारतूस उसने खरीक पुलिस को सुर्पुद कर दिया है. इधर सुभाष मंडल ने संजय मंडल, गवास्कर  मंडल, सुबोध मंडल, मनोज मंडल, राकेश मंडल, गजरा मंडल के विरुद्ध खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुभाष मंडल का आरोप है कि सजन पेड़ लगाने के क्रम में आरोपियों ने उसके परिजनों व उसके उपर जोर दार हमला बोल दिया. आरोपियों ने गोली भी चलाई जिससे वे बाल बाल बच गये. इसके बाद आरोपियों ने थ्रीनट के बट से और गढ़ासा से उसकी और उसके परिजनों की पिटाई
की. ग्रामीण आ गये नहीं तो आरोपी उसक ी या उसके परिजनों की जान ले लेते.

कहते हैं एसपी

नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा ने कहा कि आपसी विवाद में दोनों पक्षों के  बीच मारपीट हुई है. थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की छान बीन में जुट चुकी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *