गहुँ दौनी के दौरान हुई मारपीट

नवगछिया :नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र संतोष कुमार और उसकी पत्नी बबीता देवी मारपीट बुरी तरह घायल हो गई.

घटना गुरुवार सुबह की है जब तेतरी गांव के ही अशोक ठाकुर और उसके पुत्र भानु ठाकुर गेहूं की दौनी करवा रहे थे, उसी दौरान संतोष कुमार के घर में गेहूं दौनी के दौरान जो कचरा उड़ रहा था उसके घर चले जाने की वजह से अशोक ठाकुर को कहा कि वह अपने गेहूं की दौनी 10 कदम आगे बढ़ाकर करें. इस बात पर अशोक ठाकुर गुस्सा कर कर संतोष और उसकी पत्नी बबीता को मारने पीटने लगा. जिससे संतोष का सर फट गया जिसके बाद दोनों पति-पत्नी ऑटो रिक्शा पर सवार होकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचा. वही अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में संतोष ने बताया कि उसे और उसकी पत्नी को अशोक ठाकुर और उसका पुत्र भानु ठाकुर साथ ही पड़ोसी मट्टू झा ने उसे बुरी तरह मारा पीता है जिससे वह जख्मी हो गया है.

2.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *