जमीन विवाद के मामले को लेकर हुआ मारपीट
नवगछिया : नवगछिया थाना अंतर्गत राजेन्द्र कॉलोनी के विसांय टोला में मंगलवार को देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ मारपीट में करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों में अनिल पासवान के पत्नी सरिता देवी, ललिता देवी, नीलू देवी, कल्पना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. परिजनों ने सभी को लेकर नवगछिया एसपी अावास पहुंच कर एसपी पंकज सिन्हा को लिखीत आवेदन दिया. आवेदन सरिता देवी के बयान पर दिया गया है. जिसमें कि सरिता देवी ने कहा कि राजेन्द्र कोलनी के विसांय टोला के पड़ोसी स्व देवकी पासवान के पुत्र उपेन्द्र पासवान, सुरेश पासवान, मिथून कुमार, माखन पासवान के द्वारा घर में घुस कर जबरदस्ती गाली गलोज व मारपीट करने लगा जिसका विरोध करने पर हम सभी लोगों पर ईटा पथ्थर चलाने लगा और घमकी भी देने लगा कि मेरी पुतोह जज है. अगर तुम लोग केस करेगा तो कौई भी केस करके भसा दिया जाएगा. जिसके बाद एसपी अावास से लोटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में जाकर सभी घायलों का इलाज कराया गया.


