नवगछिया : रंगरा प्रखंड अंतर्गत महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापर हाट में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 126 वी जयंती मनाई गई. सामारोह का उद्घाटन विधान पार्षद डॉ एन के यादव ने किया.
Total Downloads: 102
जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अनिल यादव उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ एनके यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर दलितों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे. उन्होंने दलितों और पिछड़ों को के लिए आरक्षण की परिकल्पना की. यही नहीं उन्होंने तत्कालीन समाज में फैली हुई सामाजिक कुरीति ,जाति प्रथा एवं रूढ़िवादिता को समाप्त करने का प्रयास किया. महिलाओं के शिक्षा के लिए विभिन्न आयामों में कार्य किए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा आरक्षण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ दलितों और पिछड़ों के लिए एक वरदान है. जिसके माध्यम से दलित और पिछड़े वर्ग के लोग राजनीतिक ,सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं. यह दलितों और पिछड़ों का हक है। इस अवसर पर बोलते हुए महावीर सिंह मदरौनी इन्टर स्तरीय विद्यालय चापर हाट के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने लोकतांत्रिक संविधान का निर्माण किया. उन्होंने समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी। दलितों और पिछड़ों को सम्मान देना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी. सेवानिवृत्त शिक्षक देवनारायण दास ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिल में खासकर दलितों और पिछड़ों के लिए एक अलग श्रद्धा और प्रेम थी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह शिक्षाविद डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह राकेश ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह शिक्षाविद डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह राकेश ने किया. मंच संचालन शिवनंदन जयसवाल ने किया. इस अवसर पर रंगरा जिला पार्षद सदस्य शबाना आजमी ,नवगछिया जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार ,सधुआ चापर की मुखिया मंजू देवी ,अखिल भारतीय अंगिका साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ रमेश मोहन आत्मविश्वास, अंगिका के कवि ब्रह्मदेव ब्रह्म ,कवि श्रवण बिहारी, पूर्व मुखिया शैलेंद्र प्रसाद सिंह,राजकिशोर आर्य ,सूर्य नारायण मंडल, श्याम नारायण तूफान ,शिक्षिका नूतन कुमारी, शिल्पा राज, राजेश कुमार के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
