गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा का सॉफ्टवेयर ई रवि अपने घर धरहरा से अपना कार्यस्थल मलेशिया पहुँच गया है.
Total Downloads: 102
बताते चलें कि रवि मलेशिया से न्यायालय में उपस्थित होने के लिये अपने गाँव धरहरा पाँच अप्रैल को आया था और छह अप्रैल को न्यायालय में उपस्थिति के बाद अपने घर से पान खाने के नाम पर निकल कर कोलकाता -दिल्ली के रास्ते मलेशिया पहुँच गया. इसी बीच रवि की पत्नी कंचन कुमारी ने गोपालपुर थाना में अपने पति रवि के लापता होने का सनहा दर्ज करवाया तो उसके माता -पिता ने अपने पुत्र रवि के अपहरण किये जाने की संभावना जता कर सनसनी फैला दी. रवि के ससुर लक्ष्मी सिंह ने मुकदमा के सुलह हेतु दवाब बनाने के लिये परिजनों की जानकारी में कहीं चले जाने की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों को दी. हालाँकि पुलिस शुरु से ही अपहरण की घटना को मानने से इन्कार करती रही और दोनों पक्षों को सौहार्दपूर्ण माहौल में विवाद को सुलझाने के लिये दवाब देते रही. रवि के मलेशिया पहुँच जाने की सूचना पर रवि की पत्नी कंचन कुमारी व उसके माता-पिता व कंचन के मायके के लोगों व गोपालपुर पुलिस ने राहत की साँस ली है. लेकिन गोपालपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव कहते हैं कि रवि के मामले का फिलहाल खुलासा हो गया है. परन्तु कानूनी कार्रवाई के तहत मलेशिया से रवि के वापस आने पर पूछताछ किये जाने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी.
