पटना: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं. शिक्षकों का भविष्य बच्चे तय करेंगे. मूल्यांकन कर प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बच्चों की ग्रेडिंग की जाएगी. उनकी ग्रेडिंग के आधार पर शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा.
Total Downloads: 388

उक्त बातें अशोक चौधरी ने मुजफ्फरपुर में कांग्रेस प्रवक्ता ई. संजीव सिंह के आवास पर प्रवास के दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाएगा. इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. विद्यालयों के लिए खेलकूद को अनिवार्य करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही इसका मार्ग प्रशस्त किया जाएगा. इस दौरान कांग्रेसी नेता संजय कुमार सिंह, आलोक वर्मा, आसिफ इकबाल, गोपाल शाही, हरि नंदन ठाकुर, दिलीप कुमार आदि ने उनका स्वागत किया.

