वार्ड नंबर 10 के मतदाता ने निर्वाची पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर बताया
Total Downloads: 294
नवगछिया :- नवगछिया अनुमंडल में हो रहे नगर पंचायत चुनाव मैं इस बार वार्ड नंबर 10 के मतदाता को एक किलो मीटर दूर जाकर नवादा से धोबनियां में जाकर देना होगा मतदान इसके बारे में वार्ड नंबर 10 के मतदाता अपने निर्वाची पदाधिकारी को इस मामले के संबंधित आवेदन दिए हैं. जिसमें का गया है कि हम सभी लोग वार्ड नंबर 10 के मतदाता है और हम लोगों का पूर्व में मतदान करने चौपाल यादव टोला नवादा में था.
इसमें लगभग 300 मतदाताओं को काटकर जिसका घर अंबेडकर चौपाल के काफी निकट में है. जो कि अबये मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय देवरिया नया भवन को बनाया गया है . इसमें हम लोगों को नए भवन मतदान केंद्र पर मतदान करने में काफी परेशानी होगी. ग्रामिणों ने कहा कि पहले भी इस मतदान केंद्र पर पहले भी कई बार लाठी डंडा गोली चल चुका है. आवेदन देने में ग्रामीण चंदन कुमार, शंभू सिंह, रंजीत कुमार, वकील यादव, संजय कुमार सिंह व अन्य कई ग्रामीण लोग मौजूद थे.

