नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के अनुमंडल गेट के सामने टैम्पू पलटने से एक ही गांव के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों मे चौसा थाना क्षेत्र के खोपरिया निवासी कारे सिंह की पत्नी मंजू देवी 35 वर्ष, लक्क़नपुरिया सिंह का 30 वर्षिय पुत्र मनोज सिंह, अजय सिंह की पत्नी अंजू देवी 40 वर्ष और श्रवन सिंह का पुत्र 13 वर्षीय गोविन्द कुमार है.

सभी छोटे मोटे रोजगार करने वाले है, घटना देर शाम की है, जब खोपरिया निवासी पांच लोग कलाई खरीदने ओटो से कुर्सेला के टिंघरिया जा रहे थे,  इसी दौरान नवगछिया के अनुमंडल गेट के पास गुटखा खा रहा  ओटो ड्राइवर गुटखा थूकने ओटो से सर बाहर निकालकर गुटखा थूक रहा था, जिस जिस क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद ओटो पर सवार लोग नीचे जा गिरे, जिसके बाद मौके पर पहुची नवगछिया पुलिस द्वारा सभी घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, वहीं नवगछिया पुलिस द्वारा ओटो को जप्त कर ओटो चालक को नवगछिया थाना लाया गया. वहीं  अनुमंडल अस्पताल में घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर दोनों महिला और घायल मनोज सिंह को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *