नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह लगभग  ग्यारह बजे भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम व एस आई डी एस राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना पर बोलेरो से 375 एम एल की राॅयल स्टाॅग  विदेशी शराब 84 बोतल बरामद किया. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गुप्त सूचना पर गश्ती दल ने बोलेरो को खदेड़  कर पकड़ा गया. इस दौरान चालक व सवार तस्क फरार हो गया जिसका

पुलिस ने पीछा किया लेकिन एन एच  किनारे मकई खेत रहने के कारण भागने में कामयाब हो गया.पुलिस सुत्र के अनुसार  चालक सह मालिक प्रशांत कुमार व सवार व्यक्ति मन्नु यादव दोनों खगड़िया जिले के  पसराहा थाना क्षेत्र के सोण्डिहा निवासी था.जो शराब की तस्करी करता था बेलोरो गाड़ी नंम्बर बीआर 11 ई 9851 है.थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों एक  माह पहले भी गाड़ी पसराहा थाना में पकड़ा गया  था.अभियान में हवलदार जवाहर साह सिपाही शंकर यादव , बीरेंद्र  कुमार, जन्नत हुसैन, चालक सौरभ कुमार यादव  सहित अन्य पुलिसकर्मि थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *