नारायणपुर : नवोदय विद्यालय की 34 छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किए जाने पर नवोदय विद्यालय नगरपारा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार कर रहे थे. 
Total Downloads: 85
मालूम हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा की 34 छात्राओं की टीम अनंदिता दत्ता, नीलांचली शुक्ला तथा कोच राष्ट्रिय खिलाड़ी संतोष कुमार के नेतृत्व में भागलपुर के बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित जिला मॉर्शल ऑर्ट खेल महोत्सव – 2017 के अन्तर्गत मॉर्शल ऑर्ट की कल्लीपयट,मुए थाई, थांग टा और ग्रैपलिंग विधाओं में प्रतिभाग करते हुए 25 स्वर्ण पदक, 07 रजत पदक एवं 02 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा और चैम्पियन घोषित किया गया था. मॉर्शल ऑर्ट में प्रतिभाग तथा पदक हाशिल करने के लिए सभी छात्राओं को सोमवार को नवोदय विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार तथा उपप्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया. प्राचार्य महोदय ने छात्राओं की सफलता पर बधाई दी और सराहना किया तथा उनकी सफलता का श्रेय उनके कोच राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष कुमार को दिया और कहा कि उनके अथक परिश्रम और लगन के बिना यह सम्भव नही हो पाता. प्राचार्य महोदय ने समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से उनका स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए सम्मानित किया.
इन छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल

छात्राओं दीप्ति भारती, ज्योतिप्रिया, साक्षी कुमारी, रश्मि रंजन, पुष्पा, राधिका, मौसम, अनुष्काश्री, निक्की, संगीता कुमारी मंडल, अंकिता, सुमन, चित्रा कुमारी, दीपाली कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सोनी फर्स्ट, सोनी सेकंड, अनुष्का, सजल, वीना पूर्णि, दिव्या कुमारी, श्रेया भारती, प्रगति, पूरन कुमारी, कोमल कुमारी, स्वीटी को गोल्ड मेडल दिया गया है. जबकि श्रेया राज, स्वाति, रुपम, अंकिता कुमारी, शबनम कुमारी, अंजलि कुमारी को सिल्वर मेडल दिया गया है. इस अवसर पर उप प्राचार्य विपिन कुमार डॉ उमाशंकर, देवेंद्र सिंह, आनंदिता दत्ता, अजीत कुमार, एसके पंजियार, आशुतोष दुबे, मनीष कुमार मन्नू सहित कई कर्मचारियों की उपस्थिति देखी गई.
