नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला वार्ड नंबर 23 में खादी भंडार के पीछे वाली गली में शराब पीकर अज्ञात युवक द्वारा उत्पात मचाया गया. युवक इतना नशे में धुत था कि गली मोहल्लों में मौजूद महिला बच्चे को बेवजह गंदी गंदी गालियां दे रहा था और उसे शांत रहने के लिए बोले जाने पर ईटा और पत्थर से वार कर दे रहा था.
जिसके बाद वार्ड नंबर 23 के वार्ड पार्षद सह भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल द्वारा मौके पर पहुंचकर पहुंच कर युवक को शांत कराने की कोशिश की गई. मगर युवक नशे में इतना झूठ था की उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था युवक विनोद मंडल के समर्थकों पर हमला बोल दिया. जिसके बाद स्थिति अनियंत्रित हो जाने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा नवगछिया पुलिस को फोन कर बुलाया गया. इसके बाद नवगछिया पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची युवक के परिजनों ने उसे घटनास्थल से भगा दिया.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि उत्पात मचाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद नवगछिया थाना पुलिस नया टोला पहुची. पुलिस को आते देख वहां मौजूद लोगों ने उत्पात मचाने वाले युवक को भगा दिया गया.


