गांजा की तस्करी में संलिप्त एक अन्य युवक भागने में हुआ सफल पुलिस ने कर ली है दूसरे युवक की भी पहचान मोटरसाइकिल से ढोया जा रहा था गांजा नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के सिमर गांव से 47 किलोग्राम गांजा के साथ खरीक थानाक्षेत्र के तुलसीपुर गांव के अजय कुमार झा के 27 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार झा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के स्तर से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार झा मोटरसाइकिल से एक अन्य व्यक्ति के साथ गांजा लेकर उजानी गांव की ओर जा रहा था. पुलिस ने गांजा के तस्करी में संलिप्त एक अन्य व्यक्ति की पहचान उजानी गांव के इमली टोली निवासी मो सलीम 45 ग्रुप में की गई है. मामले की बाबत नवगछिया के थानाध्यक्ष मामले की बाबत नवगछिया के थानाध्यक्ष इनवर्टर संजय कुमार सुधांशु के ब्यान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस दल बल के साथ मंगलवार को रात 8:00 बजे संध्या गस्ती पर थी. इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर 2 लोग सवार थे और बीच में एक वंगा रख कर तेतरी की ओर से आकर उजानी की ओर जा रहे थे. मोहम्मद सलीम मोटरसाइकिल चला रहे थे बीच में बोरा रखा हुआ था और पीछे सौरभ कुमार बैठा हुआ था. शक होने पर मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया गया. लेकिन मोटरसाइकिल चालक रुका नहीं. इसके बाद साथ साथ व्यस्त रहें टाइगर मोबाइल के जवान और अन्य पुलिस जवानों को मोटरसाइकिल चालक को पकड़ने का तत्काल निर्देश दिया गया. भागने के चक्कर में मोटरसाइकिल से सौरव कुमार झा घोड़े के साथ गिर गया जबकि मोटरसाइकिल चालक मोहम्मद सलीम मोटरसाइकिल लेकर भागने में सफल हुआ. पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल चालक का पीछा भी किया पुलिस कर्मियों ने मोटरसाइकिल चालक का पीछा भी किया लेकिन वह भाग चुका था. जब बोरे को खोला गया तो उसमें गाजा भरा हुआ दो पैकेट निकला दोनों पैकेट का कुल वजन 47 किलोग्राम था. बरामद गांजा का मूल्य डेढ़ लाख रुपया आंका गया है. इस मामले में संलिप्त दूसरे अपराधी मोहम्मद सलीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार को देर रात व बुधवार को सघन छापेमारी की है जबकि सौरभ कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


