नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरूवार को बहुद्देश्यी प्रशाल का नामाकरण प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे स्व• सतीशचन्द्र झा से कर प्रशाल का उद्घघाटन बोकारो स्टील के रिटायर्ड प्रबंधक आजाद कुमार झा ने फीता काट कर किया •
Total Downloads: 85
उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य डाॅ ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में नवोदय विद्यालय का होने में स्व सतीशचन्द्र झा की सराहनीय भूमिका रही थी •उन्होंने बिहार सरकार से शिक्षा विभाग के नाम से अधिग्रहणित जमीन को नवोदय विद्यालय के नाम करा कर भवन स्थापित किया था •बोकारो स्टील के रिटायर्ड प्रबंधक ने बताया कि मैं उनका चचेरा भाई हूँ उन्होंने नगरपारा दह का सौंद्रीकरण, एन एच से गाँव तक सड़क, प्रखंड में भारतीय स्टैट बैंक का शाखा, नगरपारा गाँव में निजी फंड से कालामंच का निर्माण नगरपारा गाँव में पीएनबी बैंक की शाखा सहित अन्य कार्य किये ।विद्यालय परिवार ने बहुद्देश्यी प्रशाल का नामाकरण उनके नाम करने पर धन्यवाद किया मौके पर बिधालय के शिक्षेकेतर कमॆचारी सहित स्कूली छात्राओं ने उनके चित्र पर तिलक लगा दीप प्रज्जलित किया •सभी उपस्थित शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र छात्राओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया •मौके पर कला शिक्षिका वंदना कुमारी, नीलांचली शुक्ला सहित आदि मौजूद थे ।
