नवगछिया : नवगछिया स्थिति श्री महंत वैदेही सरल संस्कृत महाविद्यालय में 33 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सुबह रुद्राभिषेक एवं हवन का कार्यक्रम वैदिक विधि विधान से संपन्न किया गया.
Total Downloads: 85
स्थापना दिवस पर महाविद्यालय में एक समारोह का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर नारायण ठाकुर ने महाविद्यालय के संस्थापक ब्रम्हलीन महंत वैदेही शरण के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया. आयोजित समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया इस अवसर पर वार्षिक प्रतिवेदन व्याख्याता प्रभात कुमार झा ने पढ़ा. प्रधानाचार्य डॉक्टर ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा से भारतीय संस्कृति की रक्षा संभव है एवं समाज तथा लास्ट में शांति लायी जा सकती है. इस भाषा की उन्नति के लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना चाहिए. इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की. कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव बच्चा प्रसाद, व्याख्याता श्रीबुद्धि प्रसाद सिंह, डॉक्टर अनंता वर्मा, डॉक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी, छात्र – छात्राएं राहुल कुमार, रुपेश कुमार, पूजा कुमारी, बबीता, नवनीत पांडे आदि अन्य भी मौजूद थे