नवगछिया डॉट कॉम : नवगछिया के नगरह गांव के निवासी प्रसिद्ध संत स्वामी परमहंस आगमानंद जी महाराज उर्फ रामू बाबा का पालतू कुत्ता हैप्पी अब इस दुनिया में नहीं रहा.
Total Downloads: 382

रविवार को हैप्पी ने गुरुदेव आगमानंद जी के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम सांसे ली. गुरुदेव के निर्देश पर ही हैप्पी को एक नदी में प्रवाहित कर दिया गया है. संत श्री आगमानंद जी के श्रद्धालु बताते हैं कि हैप्पी उनका बड़ा ही प्यारा पालतू कुत्ता था.


बाबा का दुलारा होने के कारण बाबा के श्रद्धालु भी इस कुत्ते को काफी प्यार करते थे. यह भी जानकारी सामने आई है कि बाबा का यह कुत्ता करीब 15 दिनों से बीमार चल रहा था. 15 दिनों से लगातार एक पशु चिकित्सक के देखरेख में हैप्पी का इलाज चल रहा था.

पिछले दिनों ही WhatsApp पर सामने आए ग्रुप प्रभु की माला में बाबा के पालतू कुत्ते की मौत पर श्रद्धालुओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि हैप्पी की जगह अब कोई नहीं ले सकता. इस दुखद खबर को WhatsApp पर संजीव पप्पू 51 नाम के यूज़र ने बाबा के तस्वीर के साथ पोस्ट किया है. तस्वीरों में बाबा के साथ उनके कुत्ते का फाइल फोटो और मृत कुत्ते की तस्वीर को भी शेयर किया गया है.

इस खबर पर सीमा सिंह, परियों की रानी, पंकज कुमार भारती, संजय कुमार, सुमित भगत ने दुख प्रकट किया है तो अखिलेश भगत w ने कहा है कि हैप्पी की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता. संजीव पप्पू ने WhatsApp पर यह भी बताया है कि हैप्पी को किडनी प्रॉब्लम था. किडनी में स्टोन हो गया था जिसके कारण वह 15 दिन से स्लाइन पर था. आज गुरुदेव के दर्शन के बाद वह इस दुनिया से चला गया.
खासकर नवगछिया की खबरों को पढ़ने के लिए लॉगिन करें
? www.naugachia.com
