बोलेरो और ट्रक से आये सात अज्ञात अपराधियों ने ट्रक को कब्जे में लेकर खलासी और ड्राईवर के साथ जमकर किया मारपीट और लूटपाट की घटना को दिया अंजाम
आपराधियों ने ड्राईवर और खलासी को नशां पिलाकर ट्रक लूट कर फरार
खलासी पूर्णियां के समीप मकई खेत में बरामद
ट्रक और चालक का नहीं मिल पा रहा है सुराग

घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं बरामद हो सका है ट्रक
खरीक : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात आपराधियों ने असलहों का भय दिखा कर मोतिहारी के चंदन कुमार सिंह का ट्रक बीआर 06 जीबी 9123 को चालक समेत लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने नशा की हालत में खलासी को पूर्णियां के बरदा के समीप फेंक दिया. ट्रक और चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।इस संदर्भ में रविवार की शाम गाड़ी मालिक चंदन कुमार सिंह मनोज सिंह खलासी भोला यादव रविवार की शाम खरीक थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह से लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक और चालक की बरामदगी की गुहार लगायी है. अपराधियों की पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी मोतिहिरी निवासी भोला यादव ने बताया कि मोतिहिरी से खाली ट्रक लेकर मिर्जाचौकी जा रहे थे. जब ट्रक बगड़ी रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा तो चार नकाबपोश अपराधी बोलेरो से आया और तीन अपराधी ट्रक से आकर दोनो तरफ से ट्रक को घेर लियाऔर लूटपाट करना शुरू कर दिया. अपराधियों ने जम कर खलासी और चालक विमल यादव को हथियार का भय दिखा कर जमकर मारपीट किया और जबरिया ठण्डा के बोतल में नशां मिलाकर पिला दिया और ट्रक लूट लिया. अपराधियों ने खलासी को पुर्णियां के समीप एनएच 31से थोड़ा हटकर एक मकई खेत में बेहोशी के हालत में फेंक दिया. होश आने पर लोकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गया लेकिन दर्ज नही हुआ. टोल प्लाजा के मुताबिक ट्रक पौने दस बजे क्रोस किया है. नवगछिया थाना और झण्डापुर थाना में भी लूट की प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी है. देर शाम ट्रक मालिक ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये खरीक थाना में आवेदन दिया लेकिन ट्रक लूट की प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि ट्रक लूट की घटना हुई है लेकिन खरीक थाना क्षेत्र समेत नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र से बाहर की घटना है. मनगढ़ंत बात बता कर खरीक थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं ट्रक मालिक का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी बनती है कि वह अविलम्ब एफआईआर दर्ज कर अपहृत चालकऔर ट्रक को बरामद करें.


