प्रसिद्ध संत स्वामी आगमानंद जी महाराज के गुरुदेव है अनंताचार्य जी महाराज

लक्ष्मी नारायण मंदिर जमुनिया गांव में आयोजित हुआ एक दिवसीय राम कथा

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जमुनिया गांव के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया. रामकथा में नगरह गांव के प्रसिद्ध संत परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के गुरुदेव अयोध्या से आए स्वामी अनंत आचार्य जी महाराज ने कहा कि जिस तरह घर की नींव दिखाई नहीं देती है. लेकिन घर खड़ा रहता है और उसी नीव की बदौलत उसका अस्तित्व होता है. ठीक उसी प्रकार ईश्वर भी संसार के नींव हैं जो कभी दिखते नहीं लेकिन वास्तव में संसार उन्हीं पर टिका हुआ है. उन्होंने कहा कि जो मनुष्य गुरुदेव के शरण में आ गया उसका उद्धार निश्चित होता है. उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि मन की तरंग मार लो यही ईश्वर का भजन है, बुरी आदत सुधार लो यही ईश्वर का भजन है. इस अवसर पर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने गुरु वंदना की और गुरु शिष्य परंपरा की चर्चा करते हुए उसकी महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर मंच संचालन अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह कर रहे थे. मौके पर आयोजन संयोजक शैलेंद्र सिंह, शंकर भगत, उमेश राय, संपत सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा, नेपाली यादव, दयानंद कापड़ी, शंकर सिंह, विनय सिंह परमार, आशु, विनोद सिंह, उत्तम सिंह, पुष्पा भारद्वाज, पप्पू गुप्ता, लड्डू सिंह आदि अन्य लोग भी उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *