नवगछिया : जीबी कॉलेज में स्नातक पार्ट वन की टेस्ट परीक्षा का प्रोग्राम महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है. प्राचार्य प्रो डा ऐके सिन्हा ने परीक्षा प्रोग्राम जारी किया है. टेस्ट परीक्षा छः मई से शुरू है. छः मई को प्रथम पाली में इतिहास प्रथम पत्र, राजनीतिक विज्ञान प्रथम पत्र, दर्शनशास्त्र प्रथम पत्र, द्वतीय पाली में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मेथ, बॉटनी, जूलॉजी विषयों के प्रथम पत्र की परीक्षा ली जाएगी. आठ मई को प्रथम पाली में इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, दर्शनशास्त्र, विषयों की विषयों के द्वतीय पत्र की परीक्षा ली जायेगी. 8 मई को ही द्वतीय पाली में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ, बॉटनी, जूलॉजी के द्वतीय पत्र की परीक्षा ली जाएगी. 9 मई को प्रथम पाली में अर्थशास्त्र प्रथम पत्र और लैंग्वेज एंड लिटरेचर प्रथम पत्र की परीक्षा ली जाएगी जबकि दूसरी पाली में अर्थशास्त्र पत्र द्वितीय और लैंग्वेज एंड लिटरेचर के द्वतीय पत्र की परीक्षा ली जाएगी.
Total Downloads: 87
ग्यारहवीं वार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित
दूसरी तरफ महाविद्यालय में ग्यारहवी की वार्षिक परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गयी है. ग्यारह मई को इतिहास और बायो की परीक्षा प्रथम पाली में ली जायेगी. दूसरी पारी में राजनीति विज्ञान एवं गणित के परीक्षा ली जाएगी. 13 मई को प्रथम पाली में अर्थशास्त्र व फिजिक्स की परीक्षा ली जाएगी. दूसरी पाली में दर्शन शास्त्र और रसायन शास्त्र की परीक्षा ली जायेगी. 15 मई को कला के छात्रों का प्रथम पाली में लैंग्वेज लिटरेचर परीक्षा ली जायेगी. दूसरी पाली में विज्ञान के छात्रों का लैंग्वेज एंड लिटरेचर की परीक्षा ली जाएगी. 16 मई को कला के छात्रों का एनआरबी और एमबी की परीक्षा प्रथम पाली में जाएगी जबकि दूसरी पाली में इसी विषय की परीक्षा विज्ञान के छात्रों से परीक्षा ली जाएगी.

