नवगछिया : आज स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर नवगछिया में सांवरिया सरकार नवगछिया के द्वारा श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का भव्य आयोजन सुबह 10:30 बजे से शुरू हों चूका है |

जिसमे सैकड़ों की संख्या में माता एवं बहनों ने भाग लिया | यह अखंड पाठ वक्ता श्री तरुण मरोडिया ( दरभंगा ) के द्वारा हो रहा है कमेटी ने बताया कि यह पाठ संध्या 5:00 बजे तक चलेगा बताते चले कि घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में संध्या 6.00 बजे से कोलकाता से आए हुए सूरज शर्मा के भजनों की गंगा बहेगी तदुपरांत महाआरती का आयोजन होगा |

आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से राहुल, रंजीत, राज चौधरी, काशीनाथ, विष्णु गुप्ता के अलावे अन्य सभी ने अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं | सभी कार्यकर्ता मुस्तैदी से आने वाले भक्तों को शांतिपूर्वक पंडाल में बैठा रहे है और अखंड पाठ की देख रेख में जुटे हुए हैं


पल पल अपडेट के लिए बने रहे Naugachia.com पर

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *